उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 15 घंटे में नाबालिक बालिका की हत्या करने वाली अभियुक्ता को किया  गिरफ्तार,इस वजह से की थी हत्या-

ख़बर शेयर करें -

crime news Udham Singh Nagar

आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 15 घंटे में  नाबालिक बालिका की हत्या करने वाली अभियुक्ता को किया  गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के नियंत्रण व महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा तात्कालिक शिकायत दर्ज कराने की सुविधा के साथ-साथ उन शिकायतों का जल्दी निस्तारण करना,  तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले क्रियाकलापों को प्रभावपूर्ण ढंग से लागू करने पर बल दिया जाता है ।  उक्त घटना में अभियुक्ता द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री की निर्मम तरीके से हत्या करने तथा अपराध महिला सम्बन्धित होने के दृष्टिगत मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग से सम्बन्धित  अभियुक्ता मुस्कान पत्नी मकदूम नि0 नकाह नयागांव थाना सितारगंज उधमसिंह नगर  की त्वरित गिरफ्तारी  हेतु आदेशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  घटना का 15 घण्टे में सीसीटीवी और सुरागरसी पतारसी कर आज रविवार को अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्ता को सितारगंज से गिरफ्तार कर अभियुक्ता से अन्तर्गत धारा-27 साक्ष्य एक्ट के तहत  बालिका की हत्या कर अपने कमरे से बाहर बाथरूम तक छिपाकर ले जाने में प्रयुक्त कम्बल व घटना के दौरान पहने गये कपडों को बरामद किया गया तथा दौराने विवेचना अभियोग में साक्ष्य छिपाये जाने का अपराध होना पाया गया जिस कारण अभियोग में धारा-201 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा 15 दिन पहले स्वयं की 03 माह की पुत्री की बिमारी के चलते मृत्यु हो जाना तथा उसकी मृत्यु के बाद से ही वादी के परिवार वाले अभियुक्ता के साथ हमदर्दी रखने की बजाय ताने देने लगे इसी बात को लेकर अभियुक्ता द्वारा वादी के परिवार से  रंजीश रखने की बात कहकर शनिवार की सूबह जब मृतका घर के पास गली मे खेल रही थी तभी मौका पाकर उसको अपने घर के अन्दर बुलाकर उसका नाक मुह दबा कर उसकी हत्या कर शव को छिपा देना बताया।
बरामदगी
1- हत्या कर शव को छिपाकर ले जाने में प्रयुक्त कम्बल व मृतका के घटना के दौरान पहने कपडे । ( अन्तर्गत धारा-27  साक्ष्य अधिनियम)

Ad_RCHMCT