बड़ी खबर-उधम सिंह नगर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता,भारी मात्रा मे अफीम के साथ 1 महिला सहित 04 तस्कर गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता,कुल 968 ग्राम अफीम के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी  के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष  के निकट पर्यवेक्षण मे थाना पुलिस टीम द्वारा

रविवार को खटोला मोतीपुर नम्बर 01 के पास वाहनो की चैकिंग की जा रही थी। तभी सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को पीछे की तरफ मोडने का प्रयास किया।

तो पुलिस टीम द्वारा तुरन्त ही भागने का मौका दिये बिना ओमिनी बैन UP-25-DB-9210 जिसमे कुल चार लोग बैठे थे को पकड़ लिया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रमोद शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली बताया

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

और वाहन में बैठे 04 व्यक्तियों द्वारा अपने पास अवैध अफीम होना बताया जिस पर उक्त सूचना से क्षेत्राधिकारी को अवगत कराकर उनकी मौजूदगी मे तलाशी ली गयी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

तो प्रमोद कुमार उपरोक्त के पास से 220 ग्राम अफीम तथा चालक सीट के बगल वाली सीट पर बैठी महिला अनीता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली के पास से 228 ग्राम

तथा वाहन के पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति मो0 तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी सहदरा थाना मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 के पास से 290 ग्राम तथा

गुच्छन खां पुत्र छुन्नु खां निवासी शिवपुर थाना सिरौली जिला बरेली उ0प्र0 के पास से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

बरामदा अफीम के स्रोत के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर उक्त सम्बन्ध मे कोई भी जानकारी नही मे होना बताया गया । तथा वाहन UP-25 DB 9210 के कागजात तलब करने पर कागजात उपलब्ध नही होने पर वाहन को MV ACT मे सीज किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-112/2022 U/S 8/18/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT