यूकेडी के नेता का हुआ निधन,पार्टी में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता हरीश पाठक का रविवार को प्रातः निधन हो गया है। यह जानकारी द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी द्वारा दी गई । लंबे समय से वह फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे ।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उन्हें गत एक पखवाड़े से देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी मिली है कि आज प्रातः इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पुष्पेश त्रिपाठी सहित पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

आपको बता दें कि हरीश पाठक पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे । डिप्लोमा करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ 1992 में यूकेडी जॉइन की थी ।

2009 और 2012 में पार्टी सिंबल पर कपकोट विधान सभा से चुनाव लड़ा । हालांकि वह दोनों बार चुनाव हार गए ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

यूकेडी में लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले हरीश पाठक ने कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया।

Ad_RCHMCT