यहां बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इन सड़क हादसे में ज्यादातर मामले कई बार तेज रफ्तार के भी होते हैं एक ऐसा ही दुखद खबर देहरादून से सामने आ रही है यहां थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

प्राप्त समाचार के मुताबिक हादसा प्रेरणा स्टोर के पास सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान लोकेश मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान पूर्ण सिंह राणा, रजनीश के रूप में हुई है। तीनों लोग एलआईसी में कार्यरत बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी और मृत व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जिसका पंचायत नामा पंजीकृत कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।सूचना पर पहंची पुलिस पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT