यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, महिला की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के तवाघाट- छिरकला मोटर मार्ग पर अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाली धारचूला पुलिस को सूचना मिली कि तवाघाट- छिरकला रोड पर एक अल्टो कारदुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली धारचूला एवं थाना पांगला पुलिस रेस्क्यू उपकरणों सहित तुरन्त मौकेपर पहुंची तो देखा कि एक अल्टो वाहन संख्या- यूके 05 टीए 3384 तवाघाट से करीब 1.5 किलोमीटर नारायणपुरी केपास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिरा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इस कार पर सवार लोग स्यांकुरी से गर्गुआ कीओर जा रहे थे, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। वाहन में सवार अन्य 04 व्यक्ति घायल हो गए थे।पुलिस टीम द्वारा रैस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तथा मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतुचिकित्सालय धारचूला भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मृतक पूजा धामी पत्नी देवेन्द्र धामी, निवासी गर्गुआ थाना धारचूला है। उसकी उम्र24 वर्ष थी। घायलों में देवेन्द्र धामी पुत्र आन सिंह धामी, निवासी गर्गुआ थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ उम्र- 28 वर्ष, गौरव सिंह पुत्र आनन्द सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुरगवा, धारचूला,भरत सिंह कुँवर पुत्र कुँवर सिंह, उम्र- 28 वर्ष, निवासी गुरगवा, धारचूला, मल्लिका पुत्री राजेंद्र सिंह धामी, उम्र- 14 वर्ष निवासी गुरगुवा धारचूला शामिल हैं।

Ad_RCHMCT