अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटा, सात घायल, चार की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब उत्तरकाशी के पुरोला तहसील क्षेत्र से महज सात किमी दूर खलाड़ी-पुजेली मोटर मार्ग पर खलाड़ी गांव जाते समय एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गया। इस हादसे में पिकअप में सवार खलाड़ी गांव के चार ग्रामीण और सात मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया गया। यहां, डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

पिकअप वाहन यूके 07 सीबी 9015 खलाड़ी सेब के बगीचों में मजदूरों और बगीचे का सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही यह खलाड़ी गांव के पास पहुंचा, वाहन अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर नीचे खेतों में पलट गया। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर थी। घायलों में खलाड़ी गांव के नीरज (20 वर्ष), गौतम (26 वर्ष), करण (25 वर्ष), लोकेंद्र (32 वर्ष), विमल (30 वर्ष), शुभम (25 वर्ष) और नेपाली मजदूर बबलू (28 वर्ष) शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला भेजा गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि करण, नीरज, गौतम और शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

Ad_RCHMCT