रास्ते में जा रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 2 की मौत 1 घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा कई अभियान चलाए गए लेकिन इसके बावजूद भी सड़क हादसों में कोई भी कमी देखने को नहीं मिल रही है एक सड़क हादसे को लेकर खबर रुद्रप्रयाग क्षेत्र के सामने आ रही है यहां पर केदारनाथ हाईवे पर सड़क पर चल रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने के साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गबनी गांव के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा सड़क पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी गई। तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर आ रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जबकि घायल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक की शिनाख्त जखोली ब्लॉक के मूसाढुंग निवासी हरवीर सिंह (43) पुत्र पूर्ण सिंह, मदन सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

घायल का नाम धर्मेद्र सिंह (34) पुत्र दर्शन सिंह बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई करते हुए तलाश में जुट गई है।

Ad_RCHMCT