उत्तराखंड- खाना खाने के बाद बिगड़ने लगी छात्रों की हालत, 30 अस्पताल भर्ती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में फूड प्वाइजनिंग से दो दर्जन से अधिक बच्चों की हालत बिगड़ गई। यह मामला आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामियातुस्सलाम अल इस्लामिया में सामने आया है। यहां से 30 छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर दून अस्पताल में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में भव्य आयोजन1100 कन्याओं का पूजन, मुख्यमंत्री ने किया माँ राजेश्वरी का अभिषेक

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात खाना खाने के बाद मरदसे के बच्चों की हालत बिगड़नी शुरू हुई। इससे मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उनके उपचार में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का वीकेंड ट्रैफिक प्लान: हल्द्वानी–काठगोदाम में रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक

अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नवजोत सिंह ने बताया कि उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर बच्चों को संचालक मुफ्ती रईस कासमी और अनवर आलम समेत अन्य ने बच्चों को भर्ती कराया। 

इमरजेंसी में बाल रोग विभाग के डॉक्टरों को दिखाया गया है। बच्चों की उम्र 10 से 15 साल है। मदरसा संचालक ने बताया कि बच्चों ने साढ़े नौ बजे के करीब खाने में आलू बैंगन की सब्जी खाई थी। जिसके बाद उनका तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल लाया गया।

Ad_RCHMCT