उत्तराखंड के विधान सभा सत्र का आगाज, सीएम धामी हुए भावुक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह सदन में पहुंचे। जहां निधन प्रस्ताव पर सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है। पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आज पांच फरवरी से शुरू हुआ विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

Ad_RCHMCT