उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) एक और सड़क हादसा,कार व महिंद्रा यूटिलिटी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त,SDRF ने किया घायलों को रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल-खैरना क्षेत्रान्तर्गत रति घाट में दो वाहन टकराकर हुए दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

रविवार को पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रति घाट क्षेत्र में रामगढ़ मंदिर के पास एक कार व एक महिंद्रा यूटिलिटी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक महिंद्रा यूटिलिटी वाहन (UK02 TA 1831) जो 09 यात्रियों को लेकर कपकोट से हल्द्वानी जा रही थी जिसे एक टाटा स्टोर्म द्वारा टक्कर मार दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

SDRF टीम द्वारा टाटा स्टोर्म सवार घायल व्यक्ति नरेंद्र सिंह s/o धर्मवीर सिंह जो मेरठ से अल्मोड़ा जा रहे थे को खैरना हॉस्पिटल भेजा गया एवं यूटिलिटी में सवार घायल रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष व बसंती देवी उम्र 22 वर्ष जो कि कपकोट निवासी है को भी हॉस्पिटल भेजा गया।

Ad_RCHMCT