उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ पुलिस ने नकली मिलावटी मिठाईयों के कारखाने का किया पर्दाफाश,भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां बरामद,2 गिरफ्तार,1 फरार

ख़बर शेयर करें -

मिलावटी मिठाईयों के सौदागरों का उधमसिंहनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश,भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से  मिलावटी खाघ पदार्थ तैयार करने वाले लोगो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस क्रम मे थानाध्यक्ष पुलभट्टा को जरिये मुखबिर सूचना मिली की  ग्राम सेमलपुरा शहदौरा मे प्रदीप कुशवाहा नाम का व्यक्ति अपने कुछ साथियो के साथ डोलावन फार्म मे नकली मिठाई बनाकर उन्हे रूद्रपुर, हल्द्वानी, किच्छा, सितारंगज आदि स्थानो पर नामी मिठाईयों की दुकानों में सप्लाई करता था।

उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारंगज के पर्वेक्षण मे थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम शहदौरा मे दिनेश प्रताप चन्द के डोलावन फार्म मे छापा मारी की तो मौके पर 02 व्यक्ति नकली मिठाई का  निर्माण करते हुए पकडे गये।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिनके द्वारा मौके पर 03 नाबालिग बच्चो से भी आग की भट्टी मे काम कराया जा रहा था मौके पर लगभग 175 किलो ग्राम बनी व अदबानी मिठाइयां बरामद हुई।

मौके पर क्षेत्राधिकारी सितारंगज ओंमप्रकाश शर्मा व लेबर इन्सपेक्टर पूरण राम व नायब तहसीलदार भुवनचन्द भण्डारी भी मौजूद थे।

मौके पर 02 अभि0गण क्रमशः रिंकू कुशवाहा व सुरेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया।खाघ निरीक्षक श्रीमती आशा आर्या द्वारा थाना पुलभट्टा मे उक्त बरामदा मिठाई के आवश्यक कार्य हेतु सैम्पल लिये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्त के  विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO-21/2023 धारा 272/273 भा0द0वि0 व 3/14 बाल श्रम निषेध अधि0 अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुरेश शर्मा पुत्र हरप्रसाद शर्मा निवासी शहदौरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर
2. रिंकू कुशवाहा पुत्र बिजेन्द्र कुशवाहा निवासी- सरदना  थाना सरदना जिला मेरठ उ0प्र0

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

फरार अभियुक्त
1—प्रदीप कुशवाहा पुत्र रोहताश कुशवाहा निवासी -सरदना थाना सरदना जिला मेरठ हाल डिबरी फार्म शहदौरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर

Ad_RCHMCT