उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा,गहरी खाई मे गिरा टाटा 407 वाहन,रामनगर निवासी चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव।

रविवार की देर रात्रि थाना धूमाकोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि शक्तिपुर नई चौकी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

उक्त सूचना पर HC शैलेंद्र के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

उक्त वाहन टाटा 407 (UK19CA 0743) अनियन्त्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात्रि खाई में उतरकर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मृतक का विवरण:-

उमेश उर्फ बंटी S/O मनमोहन
निO ग्राम कांडानाला PS रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
हाल पता: ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल।

Ad_RCHMCT