उत्तराखंड-(बड़ी खबर) SDRF ने राज्य का नाम किया रोशन,कमल सिंह पंवार,सहायक सेनानायक को स्वंतत्रता दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

कमल सिंह पंवार, सहायक सेनानायक SDRF, प्रेजिडेंट मेडल से होंगे सम्मानित

कमल सिंह पंवार, सहायक सेनानायक SDRF को भारत के मा0 राष्ट्रपति द्वारा स्वंतत्रता दिवस 2022 के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है ।

कमल सिंह पंवार बहुमुखी प्रतिभा के धनी है,जो अपनी कर्मठता व विलक्षण कार्यशैली के लिए जाने जाते है। वर्ष 1982 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग में भर्ती होने से अब तक इन्होंने पुलिस व पुलिसिंग में हो रहे बदलाव को दशक दर दशक नज़दीक से अनुभव किया व अपने अनुभवों से नई पीढ़ी को लाभान्वित करने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने उत्तरप्रदेश में सीतापुर ATC व लखनऊ और उत्तराखंड में जनपद पौड़ी, 40 PAC, ATC हरीद्वार, जनपद अल्मोड़ा,हरिद्वार, उत्तरकाशी में अपनी सेवाएं प्रदान की है।

वर्तमान में सहायक सेनानायक SDRF, के पद पर SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट देहरादून में नियुक्त है। इनके द्वारा 1998 कुम्भ, 2004 अर्धकुम्भ, 2016 अर्धकुम्भ व 2021 कुम्भ मेला को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इनकी कार्यदक्षता के लिए इन्हें कई पुरस्कार व पदकों से भी सम्मानित किया गया है, जिनमे 1. सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, मा. मुख्यमंत्री सेवा मेडल, महामहीम राज्यपाल सेवा मेडल,उत्कृष्ट कार्य के लिए 2021 कुंभ मेला मेडल इत्यादि प्रमुख है

और आज प्रेजिडेंट मैडल की घोषणा के साथ ही इन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। ग्राम कांडा पट्टी बड़ीयारगढ़ ,तहसील कीर्तिनगर ,जनपद टिहरी गढवाल के मूल निवासी श्री कमल की इस उपलब्धि से उनके घर-गांव में भी खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

कमल सिंह पंवार, सहायक सेनानायक SDRF को स्वंतत्रता दिवस 2022 के अवसर पर भारत के मा0राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गयी।

Ad_RCHMCT