उत्तराखंड- भाजपा नेता ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है।  ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में भाजपा नेता और व्यापारी दीपक अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के लॉन में खून से लथपथ मिला, पास में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पाई गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। 

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल, जो गिरिताल के निवासी थे, भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह शहर के एक प्रमुख कारोबारी थे। मंगलवार, 29 अक्टूबर को, दीपक को अपने छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ देहरादून जाने का कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

सुबह, दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। लेकिन जब उदित ने दीपक के बच्चों से उनके बारे में पूछा, तो पता चला कि वह घर में नहीं हैं। दीपक को खोजते हुए उदित बाहर आया तो उसने लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव पाया। दीपक अपने दो भाइयों में बड़े थे और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन दीपावली के त्योहार के कारण परिवारवालों और आसपास के लोगों को लगा कि यह किसी बम या पटाखे की आवाज है।

Ad_RCHMCT