उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) सेल्फी लेने के दौरान नदी में जा गिरा युवक, मौत,परिवार में कोहराम।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य से नदी नालों मे डूबने की खबरें सामने आ रही है,जहाँ आज सुबह सेल्फी लेने के दौरान एक किशोर का पैर फिसल गया जिससे वह भागीरथी नदी में जा गिरा पुलिस ने डूबते बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मिली जानकारी के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान 15 वर्षीय मनीष उनियाल (पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी डुंडा ब्लॉक धनारी फोल्ड बमणगांव उत्तरकाशी ) सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है,सूचना पर युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT