उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) कोलतार का ट्रक गहरी खाई में गिरा,1 की मौत,1 घायल।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी के बचेलिखाल में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने घायल को पहुँचाया अस्पताल और मृतक का शव किया बरामद।

शनिवार को पुलिस चौकी बचेलीखाल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक कोलतार का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे 02 लोग सवार है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

उक्त सूचना पर HC सुरेश प्रसाद मय रेसक्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर 01 घायल को निकालकर अस्पताल पहुँचाया व एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

घायल का विवरण:-

  1. राजकुमार पुत्र नरेंद्र कुंतल, निवासी- भरतपुर, राजस्थान

मृतक का विवरण:-

  1. अजय पुत्र प्रह्लाद सिंह, निवासी मथुरा, UP
Ad_RCHMCT