उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) SDRF ने किया बैराज से आगे नदी से शव बरामद,2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू, देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

एस.डी.आर.एफ. की टीम ने चीला बैराज से आगे नदी से किया शव बरामद

आज मंगलवार को पुलिस चौकी चीला बैराज द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि बैराज के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है तथा साथ ही 02 अन्य व्यक्ति भी वही फंसे हुए हैं।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF डीप डाइविंग/फ्लड टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बढ़ते अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए राफ्ट की सहायता से घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों व्यक्तियों तथा शव को किनारे तक लाया गया जिसके उपरांत शव को बॉडी बैग के माध्यम से लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

उक्त शव की पहचान पृथ्वीधर कोटनाला, उम्र 58, जो डिफेंस कॉलोनी देहरादून के रहने वाले थे , जोकि 03 सितम्बर को अपने बड़े भाई से मिलने गीता नगर, ऋषिकेश आये थे। परन्तु घर वापिस न लौटने व संपर्क न हो पाने के कारण परिजनों द्वारा उक्त की खोजबीन की गई।

खोजबीन के दौरान इनकी स्कूटी चीला बैराज की तरफ देखी गयी। चीला बैराज के पास ही नदी में शव दिखाई देने पर 02 परिजन नदी में उतर गए परन्तु नदी का जलस्तर बढ़ने व अंधेरा अधिक हो जाने के कारण वे दोनों भी वही फंस गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

रेस्क्यू टीम का विवरण:-निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण,जितेंद्र सिंह,मातबर सिंह,अनूप सिंह,शिवम सिंह,सुमित नेगी,अमित कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT