उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) नाबालिग बालिका से दुष्कर्म/ पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को देहरादून से पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS ALMORA

एसएसपी अल्मोड़ा की तत्काल उठाये गये कदम से 18 घंटे के अन्दर पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी

अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म/ पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को देहरादून से किया गिरफ्तार

शुक्रवार को धारानौला निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध मे दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर न0 71/2022 धारा 363/366 भादवि बनाम नितिन गोस्वामी पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिये थे।

विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

गठित टीम द्वारा अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से आज शनिवार को बस स्टेशन देहरादून से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर,अपहर्ता से पूछताछ से पंजीकृत अभियोग धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार युवक का नाम

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

नितिन उर्फ नितिश गोस्वामी पुत्र जितेन्द्र गोस्वामी निवासी नरसिंहबाड़ी थाना व जिला अल्मोड़ा ।

पुलिस टीम

1- श्री राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा
2- वरि0उ0नि0 सतीश चन्द्र कापडी कोतवाली अल्मोड़ा।
3- उ0नि0 गंगा राम गोला चौकी प्रभारी धारानीला, कोतवाली अल्मोड़ा।
4- महिला उ0नि० हेमा कार्की कोतवाली अल्मोड़ा।
5- कानि0 कपिल देव राठी कोतवाली अल्मोड़ा।
6- महिला कानि0 गार्गी रानी कोतवाली अल्मोड़ा

Ad_RCHMCT