उत्तराखंड बजट 2026-27: महिलाओं के लिए 30% राशि आरक्षित करने का सुझाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन को पत्र लिखकर बजट का कम से कम 30 फीसदी हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की सिफारिश की है।

पत्र में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जेंडर बजटिंग (Gender Budgeting) के जरिए सभी योजनाओं और कार्यक्रमों में जेंडर संवेदनशील दृष्टिकोण को शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि उनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव महिलाओं और बालिकाओं के जीवन पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में जेंडर बजटिंग का हिस्सा लगातार बढ़ा है। 2021-22 में यह 12% था, 2022-23 में 13.77%, 2023-24 में 14%, 2024-25 में 16%, और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल बजट का लगभग 17% जेंडर बजट के तहत रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था है, लेकिन महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण और आर्थिक-सामाजिक मजबूती के लिए और अधिक धन की जरूरत है। इसलिए उन्होंने सुझाव दिया कि आगामी बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 30 फीसदी धनराशि आरक्षित की जाए और हर विभाग में इस नीति का पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सही मायनों में सशक्त बनाने के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता है। आगामी बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 30 फीसदी धनराशि आरक्षित की जानी चाहिए।

Ad_RCHMCT