उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में  किया संशोधन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने दो दिन पहले अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया था। हालांकि, इस सूची से पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का नाम बाहर रखा गया था, जिससे पार्टी के भीतर कुछ असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पार्टी के नेताओं ने इस पर एतराज जताया था, जिसके बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने सूची में संशोधन करते हुए कुछ नामों को जोड़ा और कुछ को हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा; हरिद्वार में 'दधीचि अंगदान संकल्प अभियान' के तहत हुआ महामंथन

संशोधित सूची में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर और एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी को नए स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ नेताओं भागीरथ भट्ट और सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक बना दिया गया है। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर! मोहर्रम के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और देर रात तक सघन चेकिंग अभियान जारी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, भागीरथ भट्ट और सतीश नैनवाल को कुमाऊं मंडल का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि ये वरिष्ठ पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'फायर फाइटर्स' का सराहनीय कार्य! हल्द्वानी में समय रहते आग पर पाया काबू, सुरक्षित है आसपास का क्षेत्र

इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिन्दवान को गढ़वाल मंडल में मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए अधिकृत किया है, ताकि चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूत किया जा सके।

Ad_RCHMCT