उत्तराखंडः बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर हुई मंत्रणा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में 18 फरवरी से शुरू हो रहे 2025 के पहले विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित व्यवस्थाओं पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विधान सभा भवन में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों से विधानसभा परिसर में सुरक्षा चाक-चौबंद करने की बात कही, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो। बैठक में बताया गया कि इस सत्र के दौरान पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए आई.टी.डी.ए. को विशेष निर्देश दिए गए और दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

सुरक्षा के अतिरिक्त, विधानसभा अध्यक्ष ने इंटरनेट सेवा में सुधार के लिए भी निर्देश दिए। विधानसभा सचिवालय को बैंडविड्थ स्पीड बढ़ाने और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों को विधानसभा भवन में मौजूद रहने का आदेश दिया। इसके साथ ही, पूरे परिसर में वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

सत्र के दौरान, विधानसभा परिसर में प्रवेश पत्र के बिना वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। विधायकों की संस्तुति पर एक आगंतुक और मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले बच्चों और एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई रुकावट न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन के उपयोग पर भी रोक लगाई गई। सत्र की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग की जिम्मेदारी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और आई.टी.डी.ए. को दी जाएगी ताकि कार्यवाही पूरी पारदर्शिता के साथ जनता तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अग्निशमन विभाग को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए, साथ ही चिकित्सा विभाग को आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, डीएम देहरादून सवीन बंसल, एसई यूपीसीएल वीके सिंह, एडीजी ऐपी अंशुमान, आईजी सिक्योरिटी केएस नग्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT