Uttarakhand-श्रद्धालुओं की बस पलटी,28 लोग सवार,SDRF उत्तराखंड ने किया त्वरित प्राथमिक उपचार

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand-श्रद्धालुओं की बस पलटी,28 लोग सवार,SDRF उत्तराखंड ने किया त्वरित प्राथमिक उपचार

टिहरी-कौड़ियाला के पास श्रद्धालुओं की बस पलटी, SDRF, उत्तराखंड ने किया त्वरित प्राथमिक उपचार, सभी यात्री सुरक्षित

आज दिनाँक 28 मई 2024 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रद्धालुओं से भरी बस बद्रीनाथ से वापस लौटते समय कौड़ियाला के पास ब्रेक फैल होने से रोड पर ही पलट गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उक्त सूचना पर SI नीरज चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त बस अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई थी जिसमें तेलंगाना निवासी 28 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घटना में घायल हुए लोगों प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी यात्रियों को अन्य वाहनों द्वारा उनके सामान सहित ऋषिकेश भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

SDRF रेस्क्यू टीम:-Si नीरज चौहान,का0 सुभाष चंद्र,का0 अमित नौटियाल,का0 विक्रम सिंह,पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी,नंदकिशोर मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT