उत्तराखंडः धामी कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में राज्य की ऊर्जा नीति को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए जियो थर्मल नीति को मंजूरी दी गई, जिससे प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा।कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) को मंजूरी: राज्य में पुलों की मजबूती और यातायात प्रबंधन को बेहतर करने के लिए नई इकाई गठित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

सतर्कता विभाग के ढांचे में विस्तार: विभाग में 20 नए पद जोड़े गए हैं, जिससे कुल पदों की संख्या अब 132 से बढ़कर 156 हो गई है।

जीएसटी विभाग में भी होंगे नए पद: कर संग्रहण व निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय ढांचे को मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

खनन क्षेत्र में नई व्यवस्था: राज्य में नए खनिजों के लिए जिला और राज्य स्तर पर खनन न्यास (Mining Trust) बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

Ad_RCHMCT