उत्तराखंड- यहां डीएम ने कई तहसीलदारों को किया इधर-उधर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्थानान्तरण प्रक्रिया के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है।  जिलाधिकारी सबिन बंसल ने जिले में अपने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है।

 इस बदलाव के तहत देहरादून के तीन प्रमुख तहसीलदारों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

इन तहसीलदारों के हुए स्थानान्तरण

1. विवेक राजौरीका: जो पहले तहसीलदार कालसी के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें तहसीलदार विकास नगर के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

2. चमन सिंह: पूर्व में तहसीलदार सदर के पद पर तैनात थे, अब उन्हें तहसीलदार कालसी के पद पर नियुक्त किया गया है।

3. सुरेंद्र सिंह: जिन्होंने पहले प्रभारी तहसीलदार विकास नगर के पद पर कार्य किया, अब उन्हें तहसीलदार सदर के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

जिलाधिकारी बंसल ने इस फेरबदल को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि इस कदम से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी सेवाएँ मिल सकेंगी।

Ad_RCHMCT