उत्तराखंड-यहां बाघ ने युवक पर किया हमला मौत

ख़बर शेयर करें -


राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से बाघ के द्वारा हमला करने की खबर सामने आ रही है जानकारी अनुसार सुरई फॉरेस्ट रेंज में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट


बताया जा रहा है कि न्यूरिया यूपी के भरतपुर गांव के कुछ युवक सुरई वन रेंज में कुछ युवक जंगलों में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान इन युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में बाघ ने एक युवक परितोष हलदार को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसे मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस


बाघ के हमले से डरे अन्य युवक पहले भाग गए बाद में उन्होंने शोर मचाया तो बाघ भाग गया। इसके बाद युवकों ने किसी तरह मृतक का शव अपने कब्जे में लिया। बाद में पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जंगली जानवर से होने वाली मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि देने की कार्रवाई भी वन विभाग द्वारा की जा रही है।

Ad_RCHMCT