UTTARAKHAND-@ यहां हुआ दर्दनाक हादसा,कार पर गिरी चट्टान,पति पत्नी की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-@ यहां हुआ दर्दनाक हादसा,कार पर गिरा बोल्डर,पति पत्नी की मौत,परिवार में कोहराम।।

उत्तराखंड राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।बरसात की वजह से भी राज्य में हादसे हो रहे हैं, कहीं पर बड़े बोल्डर भी गिरकर नुकसान कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर चट्टान गिरने से कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

सूचना पर कर्णप्रयाग पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार से दोनों मृतकों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस को बगौली शिव मंदिर से पास 200 मीटर की दूरी पर नारायण बगड़ की तरफ एक आल्टो कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

जिसे हटाने के लिए मौके से ही जेसीबी मंगाई गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोल्डर को हटाया गया। कार पूरी तरह से पिचक गई। कार के अंदर एक महिला व पुरुष का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पाया गया।

दोनों शवों को वाहन से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी मेटा कुलसारी थाना थराली जिला चमोली एवं उनकी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी पत्नी बलवीर सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

बताया जा रहा है कि दोनों देहरादून से गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया,सूचना पर परिवार में भी कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT