उत्तराखंडः ‌बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार को शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर के सभी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दो दिन की बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन शीतलहर, कोहरा और पाला पहाड़ों से लेकर मैदान तक लोगों को परेशान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर और पाले की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री था। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।

Ad_RCHMCT