UTTARAKHAND-पशुलोक बैराज पर एक शव दिखाई देने की सूचना पर पहुंची,SDRF ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किया शव।।

शनिवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सर्चिंग के दौरान उक्त शव पशुलोक बैराज के चैनल गेट में फंसा हुआ दिखाई दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर पशुलोक बैराज के चैनल गेट में उतरे व उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ पोस्ट प्रभारी ढालवाला द्वारा बताया गया है कि उक्त युवक अरुण कुमार पुत्र जसपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

जो पूर्व में जनपद पौड़ी के खिरसू नामक स्थान में स्थित एक कैंप के पास स्नान के दौरान डूब गया था।

Ad_RCHMCT