उत्तराखंड:-(दुखद) देवभूमि का एक और लाल देश की सेवा में शहीद,क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ राज्य चमोली जिले के गैरसैण का लाल देश की रक्षा के खातिर शहीद हो गया है। गैरसेंण ब्लॉक के कुनि गाड़ गांव का रहने रहने वाले रुचि सिंह रावत दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा के खातिर शहीद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

बताया जा रहा है कि वह जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए वह 9 पैरा कमांडो में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर यूनिट में वर्तमान में तैनात थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है रुचिन अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता पत्नी और 4 साल के बच्चे को छोड़ गए।

जवान रुचिन के शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उत्तराखंड में चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

Ad_RCHMCT