उत्तराखण्ड:-(दुखद) यहाँ खाई में गिरे 2 युवक,1 को किया सकुशल रेस्क्यू तो 1का शव SDRF टीम ने किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी- डूबे व्यक्ति का शव SDRF टीम ने किया बरामद

शनिवार को थाना मोरी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था की दो युवक खाई में गिर गये। जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है। वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग नदी में की गयी परन्तु रात्रि होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। SDRF टीम द्वारा लगातार तीन दिवस से अलग अलग स्थानो पर गहन सर्चिंग कि गयी।विगत दिनों की गहन सर्चिंग के उपरान्त आज डूबे व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मृतक का नाम :- स्व.श्री चैन सिंह उम्र – 32 पुत्र श्री खजान सिंह

पता :- ग्राम – त्रिखली, बड़कोट जिला – उत्तरकाशी

रेस्क्यू टीम का विवरण:-मुख्य आरक्षी आशिक अली,आरक्षी लक्ष्मण सिंह,आरक्षी विक्रम सिंह,अमित चंद,प्रेम सिंह,चालक सुनील कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT