उत्तराखंडः यहां एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और कांस्टेबलों को किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस क‌र्मियों की लापरवाही पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। अवैध खनन की सूचना पर समय पर कार्रवाई न करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर एक्शन लिया है। 

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के आदेश पर  विकासनगर चौकी बाजार के प्रभारी उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चीता मोबाइल में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

सूत्रों के अनुसार, चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद भी पुलिसकर्मी मौके पर समय पर नहीं पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में लापरवाही बरती। यह मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने त्वरित अनुशासनात्मक कदम उठाया और तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

इस कार्रवाई के माध्यम से एसएसपी ने  यह संदेश दिया गया है कि अब कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों में कोताही नहीं बरतेगा और किसी भी प्रकार के अवैध काम को लेकर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

Ad_RCHMCT