उत्तराखंड- एसटीएफ को मिली एक और कामयाबी ,पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की गई है और इस बार उत्तराखंड एसटीएफ ने एक सरकारी अधिकारी को इस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने पेपर साल्व कराने के आरोपी केंद्रपाल के सहयोगी रहे सहारनपुर में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी ने आठ से दस युवकों से रकम वसूली, जिन्हें परीक्षा से पहले की पेपर साल्व कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

पशुधन अधिकारी एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एसटीएफ ने कार्रवाई की है। अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में गिरप्तार हुए केंद्रपाल के साथ पेर लीक मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मनोज कुमार चौहान निवासी कासमपुर, जसपुर भी शामिल था। उसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के औरंगाबाद में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

अग्रवाल ने बताया कि जांच में कड़ियां जोड़ते हुए इस घपले में यह 42वीं गिरफ्तारी है। एसटीएफ ने जांच में उन परीक्षार्थियों से पूछताछ की जिन्हें केंद्रपाल ने पेपर लीक कराया। नकल करने वालों से पूछताछ में पता चला कि करीब 10 युवाओं ने अपनी डील की पेमेंट मनोज कुमार चौहान को दी थी। यह मनोज के जरिए ही केंद्रपाल और ललितराज शर्मा के पास पहुंचे। इस मामले में अन्य अभ्यर्थियों का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

Ad_RCHMCT