उत्तराखंडः केशव गिरी महाराज के आश्रम पर पथराव, स्थानीय नेताओं ने कार्रवाई की मांग की

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते दिनों हुए बवाल के बीच रविवार को बड़ी खबर सामने आई है। उत्तरकाशी के बड़कोट में स्थित उपराड़ी आश्रम पर देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया, जिससे सनातन हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कठैत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

पथराव की घटना से सनातन समुदाय में भारी नाराजगी फैल गई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

एसओ दीपक कठैत ने बताया कि उन्हें रात को ही इस घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने केशव गिरी महाराज से बातचीत कर मामले की और जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

स्थानीय विधायक संजय डोभाल और उपराड़ी के ग्राम प्रधान शांति बैलवाल ने भी घटना की सत्यता की जांच की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। दोनों नेताओं ने पुलिस से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

Ad_RCHMCT