उत्तराखंडः बदलने जा रहा मौसम, बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि सुबह और शाम ठंड के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

हाल ही में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते गर्मी में इजाफा हुआ है। दिन के समय चटक धूप और तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा चढ़ने लगा है। बारिश की कमी के कारण इस बार गर्मी जल्दी आ गई है, और फरवरी से ही सूरज की तीव्रता में बढ़ोतरी हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले एक सप्ताह में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Ad_RCHMCT