उत्तराखंड- यहां लापता हुई युवती, युवक पर लगे ये आरोप 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र का है। आरोप है कियुवती को युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने युवती की बहन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

शिकायत में बताया गया है कि मेरठ के सिडकुल निवासी 18 वर्षीय युवती को शिवम निवासी ग्राम मुस्सेपुर, थाना कोतवाली, जिला बिजनौर, हाल पता रावली महदूद ने 15 सितंबर को बहला-फुसलाकर ले गया। युवती की बहन ने कहा कि उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसकी कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। जब वे शिवम के घर पहुंची, तो वहां ताला लगा मिला। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में शिवम के परिवार वालों का भी हाथ है। सिडकुल थाना के एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT