बिग ब्रेकिंग-शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण व मारपीट

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर नगर के काशीपुर शहर निवासी एक युवती ने मुरादाबाद के एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

नगर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात पीपलगांव,जिला मुरादाबाद, उ.प्र. निवासी इमरान पुत्र जुल्फकार हुई थी। इमरान ने उसे बहला-फुसला कर अपने झांसे में ले लिया और मोबाइल व सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उससे बातचीत करने लगा। उक्त इमरान उससे कहने लगा कि मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूँ, मैं तुझसे शादी कर लूँगा।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

वहीं युवती ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस ने धारा 115(2) /69 BNS मे मुकदमा कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT