बड़ी खबर- केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसपल को सीबीआई ने रिश्वत लेते दबोचा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश कुमार को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल हर महीने संविदा कर्मचारियों से पैसे मांग रहा था। पिछले दस महीनों में कर्मचारियों ने मिलाकर 80 हजार रुपये की रिश्वत चुका दी थी। जब कर्मचारी इस जबरदस्ती से परेशान हो गए, तो उन्होंने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

 इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा और प्रिंसिपल को दस हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। यह मामला शिक्षा के क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार की गंभीरता को दर्शाता है।

Ad_RCHMCT