उत्तराखंडः मंत्री और विधायक के बीच नोकझोंक, मानहानि की दी धमकी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक नया विवाद सामने आया है। सत्र के पहले दिन संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो अब तूल पकड़ती जा रही है। इस विवाद के बाद, कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने मानहानि का दावा करने की बात कही है।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाया कि वह सदन में शराब पीकर आए थे। इस पर मदन बिष्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप को गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उनका कहना था कि यह विवाद जब उन्हें जानकारी हुआ तो उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनके व्यक्तिगत अपमान की बात है, बल्कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी यह अपमानजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल हरिद्वार छोड़ अन्य जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

विधायक मदन बिष्ट ने आरोप लगाया कि मंत्री का आचरण अभद्र था और उन्हें इस तरह से अपमानित किया गया जैसे उनकी कोई इज्जत नहीं हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और मंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर | बेतालघाट में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सदन में इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह आचरण न केवल सदन की गरिमा को प्रभावित करता है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें भी दुख हुआ है और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मई की गर्मी के बीच केदारनाथ धाम में पड़ी ताजा बर्फ -4° तापमान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सदन में इस तरह की अभद्रता हमारी कार्यसंस्कृति का हिस्सा नहीं होनी चाहिए।

Ad_RCHMCT