उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे मे 2 लोगों की मौत,कई गंभीर घायल।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे मे 2 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल।।

उत्तराखंड राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में घायल लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दबा है। जिसको निकाला जा रहा।

डामटा पुलिस मौके पर हैं। बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है। बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

Ad_RCHMCT