उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ सड़क हादसे में दो की मौत,दो घायल।।

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर- राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं प्रदेश के कभी किसी जिले से तो कभी किस जिले से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पिकअप पलट गई और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा के ग्राम मनेरा निवासी टीटू यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह लोनिवि के अधीन कार्य करते हैं। मंगलवार तड़के करीब चार बजे उसका ड्राइवर सरनाम पिकअप लेकर रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। ग्राम सूरजपुर से कुछ आगे जाने पर एक्सिस बैंक के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वाहन सवार ग्राम मनेरा भोजीपुरा निवासी लाल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार (26) पुत्र रामपाल को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पिकअप चालक सरनाम सिंह, दिगंबर मामूली घायल हैं। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad_RCHMCT