उत्तराखंड-(दुखद) नदी मे नहाने गये दो किशोरों की डूबने से हुई मौत,एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(दुखद) नदी मे नहाने गये दो किशोरों की डूबने से हुई मौत,एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन,परिवार में कोहराम।।

जनपद देहरादून-गुल्लरघाटी में डूबे दो किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन

शुक्रवार को देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT