उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर से दुखद खबर आ रही है जहाँ मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ नाली की सफाई और इसे चौड़ा करने के दौरान भू-धंसाव हो गया। इसके मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए।
राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दे दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार लाहुरघाटी के कालारौ-बैगांव निवासी प्रेम सिंह (50) पुत्र लाल सिंह अपने मकान के पीछे की नाली की सफाई करवा रहे थे। उनके साथ उनका पुत्र दर्शन सिंह (23) और तीन अन्य लोग गोपाल प्रसाद पुत्र बिशन राम, विनोद कुमार पुत्र हिम्मत राम, पान सिंह पुत्र जेठा सिंह भी कार्य कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

नाली की सफाई के दौरान चौड़ीकरण के लिए पीछे की दीवार की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान दीवार से एकाएक भू-धंसाव होने लगा।

अचानक गिरे मलबे में प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह दब गए। नाली साफ करने में लगे तीन अन्य श्रमिकाें ने भागकर जान बचाई। हादसे में बच गए श्रमिकों और आसपास के लोगों ने मिट्टी और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय बागेश्वर ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT