उत्तराखंडः कार्यमंत्रणा समिति से दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा का मॉनसून सत्र मात्र 2 घंटे 40 मिनट ही चल सका। भारी हंगामे के चलते प्रश्नकाल तक नहीं हो पाया। सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज़ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में दोनों नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी भेजा है।

अपने त्यागपत्र में दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यमंत्रणा समिति में संख्या बल के आधार पर सरकार मनमानी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और विपक्ष को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

नेताओं ने बताया कि मॉनसून सत्र के लिए 18 अगस्त को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें केवल 19 अगस्त के लिए कार्यक्रम तय किया गया। उस बैठक में यह भी कहा गया था कि 19 अगस्त के बाद फिर बैठक होगी, लेकिन 19 अगस्त को कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

20 अगस्त को सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने नाराज़गी जताई। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को यह निर्णय लेने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाकर सभी सदस्यों को विश्वास में लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह ने भराड़ीसैंण में सत्र को बीच में ही समाप्त करने को “उत्तराखंड की जनता के साथ बड़ा धोखा” बताया। उन्होंने कहा कि जब समिति में सभी फैसले एकतरफा लिए जा रहे हैं, तो ऐसे में उसमें बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इसी कारण दोनों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

गौरतलब है कि कार्यमंत्रणा समिति का काम विधानसभा में सरकारी और अन्य कार्यों के लिए समय का निर्धारण करना होता है, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

Ad_RCHMCT