उत्तराखंडः नदी के किनारे अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड  में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में पंचपुलिया अलकनंदा नदी के दूसरी ओर एक शव पाया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने शव को नदी के किनारे देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और डी.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला। शव को तत्परता से मोर्चरी में भेजा गया, जहां पुलिस अब उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

बताया जा रहा है कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटनाक्रम से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि सही तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Ad_RCHMCT