UTTARAKHAND-महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप के मामले मे पुलिस ने 5 दरिंदों को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप के मामले मे पुलिस ने 5 दरिंदों को किया गिरफ्तार।।

राज्य के रुडकी मे एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार 24 जून की रात रुड़की में एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्तों को सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

घटना के दिन महिला और उसकी बेटी को सोनू नाम के युवक ने अपनी बाइक से कलियर से लिफ्ट देने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस दौरान ऑल्टो कार सवार चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें देखकर सोनू वहां से भाग गया। कार सवार लोगों ने महिला और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाया और मुख्य रास्ते से अंदर की ओर खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद अभियुक्त मां बेटी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

घटना के संबंध में महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही अभियुक्तों को धर दबोचा।

Ad_RCHMCT