Uttarakhand weather:-इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना का अलर्ट जारी,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदान तक फिलहाल झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि इन जनपदों में आगामी 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 29 जून से 3 जुलाई तक चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।चार दिन हुई बारिश से ही कई सड़कें बन्द हो गई हैं।

Ad_RCHMCT