Uttarakhand weather-इन जिलों मे आज भी भारी बारिश की संभावना,पढ़िए अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य मे पहाड़ों से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है।राज्य में अभी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद अभी नहीं दिखाई दे रही है।उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को जिले में भी भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इस चेतावनी को देखते हुए जिले में विशेष सावधानियां बरतने के लिए आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं मौसम विभाग ने नदी नालों से दुर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT