Uttarakhand Weather:-इन जिलों में भारी बरसात की संभावना,पढ़िये अपड़ेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather

देहरादून:-(Weather) राज्य मे मौसम में परिवर्तन हो गया है, हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है।राज्य में प्री- मानसून ने दस्तक दे दी है ,पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में तेज गर्जना के साथ बारिश के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वही कुछ स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होगी वही नैनीताल,उधम सिंह नगर समेत मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जो झोकेंदार हवाएं भी चल सकती हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में मानसून 25 जून से प्रवेश करने की संभावना है। उससे पहले 21 जून से 24 जून तक राज्य में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों नैनीताल,पिथौरागढ,बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री- मानसून 22 जून से शुरू होगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर 21 जून से 24 जून तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT