Uttarakhand Weather:-बदला मौसम का मिजाज,इन जिलों मे गर्ज चमक के साथ,बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्ज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी ,पौड़ी और नैनीताल जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

वही पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी और चमोली जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 19 और 20 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ ,चमोली ,बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad_RCHMCT