Uttarakhand weather:-इन जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य मे मौसम बदलने की अभी कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है, पहाड़ों से मैदान तक हो रही बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।

राज्य के सात जिलों के कुछ हिस्सों में आज तीव्र से बहुत तीव्र बारिश की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को देहरादून, पौडी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी और तीव्र/अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना के संबंध में चेतावनी जारी की है।वहीं मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी बात कहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इसके अलावा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कई स्थानों पर, देहरादून, पौडी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर और शेष जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में तीव्र हो सकती है।

Ad_RCHMCT